CG | Tue, 09 June 2026

No Ad Available

CG NEWS: वेदांता पावर प्लांट में छंटनी को लेकर ठेका श्रमिकों का विरोध

08 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 5 views
CG NEWS: वेदांता पावर प्लांट में छंटनी को लेकर ठेका श्रमिकों का विरोध

सक्ती। CG NEWS: जिला सक्ती के डभरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में ठेका श्रमिकों की छंटनी को लेकर विरोध तेज हो गया है। बड़ी संख्या में श्रमिकों ने प्लांट के गेट नंबर 1 के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। श्रमिकों का आरोप है कि बॉयलर हादसे के बाद बिना किसी लिखित सूचना के उन्हें काम से निकाल दिया गया।

सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में कार्यरत एनजीएसएल कंपनी के ठेका श्रमिकों ने छंटनी के विरोध में प्रदर्शन किया। करीब 70 श्रमिक गेट नंबर 1 के सामने धरने पर बैठे हैं। श्रमिकों का कहना है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद प्रबंधन द्वारा मौखिक रूप से कर्मचारियों को काम से हटाया जा रहा है। प्लांट में करीब 400 ठेका श्रमिक कार्यरत हैं, जिनमें से 200 से अधिक को हटाए जाने का आरोप है।

प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने अपनी मांगों में सभी प्रभावित श्रमिकों को पुनः रोजगार देने या नई एजेंसी में समायोजन, मई-जून का वेतन और 3 महीने का अतिरिक्त मुआवजा, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र एवं एनओसी जारी करने, तथा पीएफ, ईएसआईसी और बोनस की बकाया राशि का भुगतान शामिल किया है। फिलहाल श्रमिकों का धरना जारी है और वे अपनी मांगों पर प्रबंधन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.