CG | Fri, 21 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: तिल्दा-नेवरा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

21 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 862 views
CG NEWS: तिल्दा-नेवरा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती, कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

तिल्दा नेवरा। CG NEWS: ब्लाक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती ग्राम लखना में मनाया गया कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान देश के विकास में राजीव गांधी के योगदान और आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनके कार्यों को याद किया। उन्हें भारत रत्न और आधुनिक भारत में कंप्यूटर क्रांति का जनक बताया गया।

ब्लाक कांग्रेस कमेटी तिल्दा नेवरा ग्रामीण अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी का आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उन्होंने कंप्यूटर और सूचना तकनीक के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिसका लाभ आज देश को मिल रहा है।

बलदाऊ साहू ने आगे कहा कि राजीव गांधी की सोच, युवाओं पर उनका विश्वास और आधुनिक भारत निर्माण का विजन हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। कांग्रेसजनों ने उनके विचारों और कार्यों को याद करते हुए देशहित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में बलदाऊ साहू ब्लॉक अध्यक्ष तिल्दा ग्रामीण, माखन साहू, श्यामा साहू, जीवन मसीह, कृष्ण साहू, आत्मा साहू, संजय साहू, भुवाल साहू, हिरावन साहू, दशरथ साहू, दिनेश साहू, खूबी यादव, लोकनाथ साहू, टीकाराम साहू, संतोष मानिकपुर, मोहन साहू, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे
उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम श्रद्धांजलि और देशसेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp