CG | Tue, 05 May 2026

No Ad Available

CG NEWS: सुशासन तिहार शिविर का शुभारंभ, महापौर ने लिया जायजा

05 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 5 views
CG NEWS: सुशासन तिहार शिविर का शुभारंभ, महापौर ने लिया जायजा

रायगढ़। CG NEWS: नगर निगम क्षेत्र में सुशासन तिहार के तहत पहले शिविर का आयोजन मंगलवार को बिनोबा नगर में किया गया। शासन की इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में नगर निगम महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू, पार्षद त्रिवेणी डहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने जानकारी दी कि पहले दिन कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 5 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यप्रणाली पर चर्चा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का निराकरण अधिकतम तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए और प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी तय कर समयबद्ध तरीके से काम करे। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित किए जा रहे हैं। वहीं नगर निगम क्षेत्र में कर्मचारियों की सुविधा और अन्य कार्यों को प्रभावित होने और गर्मी से बचाने के लिए शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित करने का सुझाव दिया गया है। आयुक्त ने यह भी बताया कि हफ्ते में दो दिन शिविर लगाए जाएंगे और कुल 48 वार्डों में 8 शिविर आयोजित किए जाएंगे। महापौर जीवर्धन चौहान ने इसे शासन की जनहितकारी योजना बताते हुए कहा कि इससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिलेगी और प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत होगा।

 

 

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp