CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: सोते समय चिमनी की आग की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, जलकर मौत

18 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 910 views
CG NEWS: सोते समय चिमनी की आग की चपेट में आई बुजुर्ग महिला, जलकर मौत

बिलासपुर। CG NEWS: बिलासपुर के तखतपुर थाना क्षेत्र के मोढ़े गांव में दर्दनाक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला साहिन बाई पटेल की आग में जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला घर में सो रही थी, इसी दौरान पास में जल रही चिमनी से आग फैल गई और वह उसकी चपेट में आ गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। हादसे में उसकी मौत हो गई । मामले में पुलिस द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.