CG | Thu, 03 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: स्कूल-जेडी कार्यालय बना ‘तालाब’, जल निकासी की समस्या से कर्मचारी, शिक्षक और बच्चे परेशान

03 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 982 views
CG NEWS: स्कूल-जेडी कार्यालय बना ‘तालाब’, जल निकासी की समस्या से कर्मचारी, शिक्षक और बच्चे परेशान

बिलासपुर। CG NEWS: तारबाहर स्थित शासकीय स्कूल एवं जेडी कार्यालय बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी परिसर में ही जमा हो जाता है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि पूरा परिसर तालाब जैसा नजर आने लगता है और कर्मचारियों, शिक्षकों व विद्यार्थियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।

ज्यादा बारिश होने पर पानी स्कूल और कार्यालय तक पहुंच जाता है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने के साथ कई बार स्कूल में छुट्टी करने की नौबत आ जाती है। वहीं जेडी कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित होता है। रोजाना कार्यालय आने वाले कर्मचारियों को भी जलभराव के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे गंभीर बात यह है कि समस्या नई नहीं है।

लंबे समय से जल निकासी की मांग और परेशानी के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। नगर निगम से लेकर जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग तक जिम्मेदार अधिकारियों को स्थिति की जानकारी होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

बारिश के मौसम में सरकारी स्कूल और शिक्षा विभाग का कार्यालय इस तरह जलभराव की चपेट में आना व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। बच्चों की पढ़ाई और सरकारी कामकाज प्रभावित होने के बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी समझ से परे है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.