CG | Mon, 19 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: सिद्ध शक्तिपीठ लिंगेश्वर नगरी नवागढ़ में शोक की लहर — परम पूज्य गुरुदेव राम विलास वैष्णव जी का निधन

14 Nov 2025 | WEENEWS DESK | 122 views
CG NEWS: सिद्ध शक्तिपीठ लिंगेश्वर नगरी नवागढ़ में शोक की लहर — परम पूज्य गुरुदेव राम विलास वैष्णव जी का निधन

लिंगेश्वर ,नवागढ़,जांजगीर चांम्पा। CG NEWS: सिद्ध शक्तिपीठ मां भगवती की पावन धरा, लिंगेश्वर नगरी नवागढ़ के प्रतिष्ठित धार्मिक संत, परम पूज्य गुरुदेव  राम विलास वैष्णव जी आज दिनांक 13 नवंबर 2025, दिन गुरुवार को हरि इच्छा से भगवान के परमधाम सिधार गए। उनके निधन की खबर से पूरा नगर और क्षेत्र शोक में डूब गया।

गुरुदेव के अंतिम संस्कार में नगर एवं आसपास के क्षेत्र से श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा मानो कोई बड़ा महोत्सव हो। शिष्य गण, प्रेमीजन और नगरवासी बड़ी संख्या में एकत्र हुए और अपने प्रिय गुरुदेव को प्रेमपूर्वक अंतिम विदाई दी।

गुरुदेव राम विलास वैष्णव जी ऐसा तेजस्वी व्यक्तित्व थे, जो सदैव धर्ममार्ग की प्रेरणा देते रहे। वे वैष्णव कुल भूषण थे और पूरे समाज की प्रतिष्ठा। नगर के लिए वे सम्मान, आस्था और संस्कारों का प्रतीक थे।

उनका जाना समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी हमेशा खलेगी।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.