CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

CG NEWS: शीतलहर का प्रकोप—कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में किया बदलाव, 15 जनवरी तक लागू

12 Dec 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 66 views
CG NEWS: शीतलहर का प्रकोप—कलेक्टर ने सभी स्कूलों के समय में किया बदलाव, 15 जनवरी तक लागू

दुर्ग। CG NEWS: लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने स्कूलों के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया है, जो 15 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा। आदेश के अनुसार दो पालियों में चलने वाले स्कूलों में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे से 11:45 बजे तक और शनिवार को दोपहर 12 से शाम 4:45 बजे तक लगेंगी।

वहीं हाईस्कूल और उच्चतर माध्यमिक कक्षाएं सोमवार से शुक्रवार दोपहर 12:15 से शाम 4:15 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 8 से 12:45 बजे तक संचालित होंगी। एक पाली वाले स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक खुलेंगे। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए निगम प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों और रैनबसेरों में अलाव की व्यवस्था भी की है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.