CG | Wed, 16 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: शौच के दौरान पैर फिसलने से हसदेव नदी में बही महिला, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

16 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 774 views
CG NEWS: शौच के दौरान पैर फिसलने से हसदेव नदी में बही महिला, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में हसदेव नदी के गेमन पुल के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नदी के तेज बहाव में एक महिला के बहने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों तथा गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीम ने नदी के बीच फंसी महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। महिला उस वक्त जीवित थी, लेकिन उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए महिला को तत्काल उपचार के लिए बी.डी.एम. अस्पताल चांपा में भर्ती कराया। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार हुआ और वह बातचीत करने की स्थिति में आई। पूछताछ में महिला ने अपना नाम प्रेम कुमारी मसीह बताया।

महिला के मुताबिक वह चांपा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर रहती है और मांग-खाकर अपना जीवन यापन करती है। बताया जा रहा है कि सुबह महिला शौच के लिए नदी किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गई। बहते-बहते वह नदी के बीच फंस गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

फिलहाल महिला का बी.डी.एम. अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में चांपा पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीणों, नाविकों और गोताखोरों की अहम भूमिका रही।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.