CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG NEWS: रायगढ़ नगर निगम की कार्रवाई, 20 से ज्यादा दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

18 Sep 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 44 views
CG NEWS: रायगढ़ नगर निगम की कार्रवाई, 20 से ज्यादा दुकानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

रायगढ़। CG NEWS:  छत्तीसगढ़ प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती वर्ष में नगर निगम “स्वछता हीं सेवा पखवाडा” मना रही है जिसका आज दूसरा दिन है| हर दिन अलग अलग गतिविधियां नगर निगम द्वारा आयोजित होनी है इसी कड़ी में आज दूसरे दिन निगम आयुक्त के निर्देश पर प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्यवाही करने निगम के स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम सड़क पर निकली।

चक्रधर नगर क्षेत्र की दर्जनों दुकानों में प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग व डिस्पोज़ल जाँच टीम ने जब्त किआ है| इसके साथ चालान काटकर दुकानदारों को इस बात की हिदायत दी गई की वें लोग प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का उपयोग पूरी तरह से बंद कर दें।

बता दे की शहर की लगभग सभी दुकानों में ठेलो में यंहा तक की सब्जी मंडी में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले धड़ल्ले से इस्तेमाल किए जा रहें है।

निगम की कार्यवाही का इन दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ता है और ये लोग रोज की तरह यही बैन प्लास्टिक बैग्स में सामान देते है। हालांकि नगर निगम की टीम ने सख़्ती दिखाते हुए सामानो को जब्त किआ है और दुकानों का फाइन काटा है इससे कुछ समय तक तो दुकानदारों के मन में कार्यवाही का डर होगा और इस डर की वजह से कुछ दिन हीं सही ये लोग प्रतिबंधित प्लासटीक को अपनी दुकानों से बाहर रखेंगे।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.