CG | Mon, 31 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 12 किलो गांजा बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

31 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 1052 views
CG NEWS: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 12 किलो गांजा बरामद; तीन आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद पुलिस को नशे के खिलाफ ऑपरेशन निश्चय में बड़ी कामयाबी मिली है। अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डिजायर कार से 12 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की तरफ से एक सफेद डिजायर कार में अवैध गांजा लाया जा रहा है। सूचना पर चेक पोस्ट पर मुस्तैद पुलिस टीम ने कार को रोककर तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा गया मिला।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा के जोगीमुंडा से गांजा खरीदकर राजनांदगांव में खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजनांदगांव निवासी खिलेश मंडावी, अजय मार्कण्डेय और प्रेम दास मानिकपुरी के रूप में की है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने गांजा, कार और चार मोबाइल फोन सहित कुल 11 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जप्त की है। महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.