CG | Tue, 10 November 2026

No Ad Available

CG NEWS: पंचायत में सफाई के नाम पर बंटे 10-10 हजार, फिर भी गलियों में कीचड़; आखिर कहां गई राशि?

10 Nov 2026 | WEENEWS DESK | 897 views
CG NEWS: पंचायत में सफाई के नाम पर बंटे 10-10 हजार, फिर भी गलियों में कीचड़; आखिर कहां गई राशि?

आरंग। CG NEWS: आरंग से लगे ग्राम पंचायत चपरीद में सभी पंच से लेकर पूरा पंचायत परिवार अपने जेब भरने में लगे है। चुनाव से पहले बड़े बड़े दावे किए जाते है, लेकिन अभी आलम ये है कि पंच लोग अपने वार्डो में झांकने तक नहीं आते। इतना ही नहीं लोगों कि परेशानी भी नहीं सुनते है। वार्ड क्रमांक 3 के गली में कीचड़ और पानी भरा हुआ है। क्या ये पंचायत पदाधियारियों को दिखाई नहीं देता? या फिर जानबूझर अनजान बने हुए है।

दिवाली का त्योहार है और ऐसे में लोगों को उस कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरना पड़ता हैं। वार्ड के लोगों ने कई बार सरपंच और अपने वार्ड पंच खुलेश साहू को सफाई के लिए कहा लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। आरोप है कि ग्राम पंचायत इस समस्या को लेकर पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है। कई बार वार्ड पंच से शिकायत करने के बावजूद ना नालियों की सफाई हो रही है और ना ही जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था की जा रही है।

सरपंच ने बताया कि दिवाली से पहले सभी पंचो को अपने वार्डो में साफ सफाई के लिए 10000-10000 रुपये दिए गए है। तो अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि वार्ड में काम क्यों नहीं कराया गया? यहां के पंच अपने जेब भरने में लगें हुए है।

ऐसा ही मामला वार्ड क्रमांक 16 से आया है, जिसके पंच नरेश साहू है। वार्ड जलने लाेगों ने बताया कि यहां गली में जल निकासी के लिए लगाया गया पाइप टूट गया है और रास्ते में गड्ढा हो गया है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बारे में सरपंच, उपसरपंच और पंच को बार बार अवगत कराने पर भी ध्यान नहीं दे रहे है क्यों? अब सवाल ये उठता है कि जब दिवाली से पहले सभी पंचो को वार्डों की सफाई के लिए 10000 की राशि दी गई है तो फिर ऐसे छोटे से काम क्यों नहीं हो रहा? राशि आखिर किसके जेब में गया।

 

इतना ही नहीं गांव की गलियों में जल निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइप लाइन बिछाई गई है। लेकिन चैंबर गायब है, नलों से कई लीटर पानी इस वजह से रोज बह रही है, क्योंकि नलों में टोटियां नहीं लगी हुई है। इन सबकी जिम्मेदारी वार्ड पंच की होती है, लेकिन चपरीद में आलम ये है कि कोई प्रतिनिधि सुध लेने वाला नहीं है।

 

कितने दिनों में करते है समस्या का समाधान

वार्डवासियों के बार-बार शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है, कोई सुध लेने वाला नहीं है। अब यह देखना होगा कि जनप्रतिनिधि इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और इस समस्या का समाधान कितने दिनों में करते हैं।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.