CG | Tue, 26 May 2026

No Ad Available

CG NEWS: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आम जनता पर पड़ेगा असर

26 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 1 views
CG NEWS: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी, आम जनता पर पड़ेगा असर

बिलासपुर। CG NEWS: केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी किए जाने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। 18 मई से 25 मई के बीच सरकार ने चरणबद्ध तरीके से करीब सात रुपए प्रति लीटर तक की वृद्धि कर दी है। पहले 18 मई को लगभग तीन रुपए की बढ़ोतरी की गई, इसके बाद 87 पैसे और 90 पैसे प्रति लीटर दाम बढ़ाए गए। वहीं सोमवार को फिर करीब ढाई रुपए प्रति लीटर की वृद्धि कर महंगाई का एक और झटका दिया गया। बिलासपुर में अब पेट्रोल की कीमत करीब 108 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल 102 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि ईंधन महंगा होने से माल ढुलाई, परिवहन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी इजाफा हो सकता है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।विपक्ष और आम लोग इसे पांच राज्यों के चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने कीमतें बढ़ाना शुरू कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार में मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.