CG | Mon, 21 September 2026

No Ad Available

CG NEWS: निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज में डूबने से युवक की मौत, पारिवारिक विवाद के चलते की आत्महत्या

29 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 853 views
CG NEWS: निर्माणाधीन रेलवे अंडरब्रिज में डूबने से युवक की मौत, पारिवारिक विवाद के चलते की आत्महत्या

राजनांदगांव। CG NEWS: राजनांदगांव शहर के गौरी नगर स्थित निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज में 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में डूब कर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने पानी से शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के गौरी नगर रेलवे क्रॉसिंग के समीप अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। जहां लगभग 20-25 फीट गहराई में पानी भरा हुआ है। शुक्रवार को शहर के टांकापारा निवासी संतोष सोनवानी पिता स्व. किसन सोनवानी ने आत्महत्या करने के लिए इस पानी में छलांग लगा दी।

जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कांटा जाली की मदद से मशक्कत के बाद मृतक के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। पूरे घटनाक्रम को लेकर बताया जा रहा है कि मृतक द्वारा पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या की गई है।

इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि मामले की जांच में प्रथम दृष्टिया मृतक द्वारा शराब के नशे आत्महत्या किया जाना पाया गया है। घटना में मर्ग कायम किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान बयानों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.