CG | Mon, 27 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

07 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 20 views
CG NEWS: निजी नर्सिंग होम में बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के रतनपुर क्षेत्र में ग्राम पोड़ी नवागांव निवासी 50 वर्षीय कुमारी बाई साहू की एक निजी नर्सिंग होम में ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर नेहल झा पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर की सलाह पर महिला को ‘मातृका नर्सिंग होम’ में बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था, जहां एनस्थीसिया दिए जाने के तुरंत बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति संभालने के बजाय बिना किसी उचित रेफरल दस्तावेज के महिला को निजी कार से सिम्स (CIMS) भेज दिया, लेकिन अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के बेटे मुकेश साहू ने पुलिस से अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.