CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर दुर्ग का निरीक्षण

23 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 966 views
CG NEWS: महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने किया सखी वन स्टॉप सेंटर दुर्ग का निरीक्षण

दुर्ग। CG NEWS: छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू जी ने आज सखी वन स्टॉप सेंटर, दुर्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर की व्यवस्थाओं,महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जा रही आश्रय, परामर्श, चिकित्सा,पुलिस सहायता, विधिक सुविधाओं की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान DPO श्री अशोक पांडेय, राज्य महिला आयोग से सहायक संचालक श्रीमती पुष्पा कुजूर, सखी सेंटर दुर्ग की केंद्र प्रशासक श्रीमती अवंती साहू, परामर्शदाता श्रीमती कविता डोरले, संरक्षण अधिकारी सुश्री प्रीतिबाला शर्मा, केस वर्कर श्रीमती हेमलता वर्मा, पैरामेडिकल स्टाफ सहित सखी सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.