CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: किताबों की जगह बच्चों के हाथों में बर्तन, राहुद स्कूल की तस्वीर से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

24 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 951 views
CG NEWS: किताबों की जगह बच्चों के हाथों में बर्तन, राहुद स्कूल की तस्वीर से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

खैरागढ़। CG NEWS: जिले की सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को लेकर सवाल लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही वनांचल ग्राम खाम्ही के प्राथमिक स्कूल के बाद अब जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर राहुद प्राथमिक स्कूल में भी बच्चों से बर्तन साफ कराने की तस्वीर सामने आई है। यहां मध्यान्ह भोजन बनने से पहले छोटे-छोटे बच्चे बर्तन साफ करते नजर आए।

जिन हाथों में किताब, कॉपी और पेंसिल होनी चाहिए, उन्हीं हाथों में बर्तन दिखाई देने से स्कूल प्रबंधन और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। कुछ दिन पहले खाम्ही प्राथमिक स्कूल में भी बच्चों के पानी भरने और बर्तन साफ करने की तस्वीर सामने आई थी। मामले पर संकुल प्रभारी का कहना था कि बच्चे स्कूल समय से पहले पहुंच जाते हैं और उस दौरान होने वाली गतिविधियों की जिम्मेदारी उनकी नहीं है।

उन्होंने सुबह 10 से शाम 4 बजे तक ही स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी होने की बात कही। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी उपेंद्र कुमार देवांगन ने जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी स्कूलों को बच्चों से इस तरह का काम नहीं कराने की हिदायत दी गई है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.