CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर से आज “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस” योजना का शुभारंभ किया

04 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 229 views
CG NEWS: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर से आज “मुख्यमंत्री ग्रामीण बस” योजना का शुभारंभ किया

सूरजपुर। CG NEWS: उक्त योजना में जिला सूरजपुर में संचालित होने वाली बस को आज पुराना बस स्टैंड अग्रसेन चौक से विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मराबी द्वारा हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ग्रामीण बस को सूरजपुर से रवाना किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणी देवपाल सिंह पैकरा , जनपद अध्यक्ष सूरजपुर स्वाति सिंह , जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर एस.जयवर्धन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, जिला परिवहन अधिकारी योगेश भंडारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से ग्रामीण अंचल के लोगों को बस सुविधा का विशेष लाभ मिलेगा एवं बस संचालकों को शासन द्वारा संचालन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। सूरजपुर जिले से वर्तमान में तीन बसों का संचालन किया जायेगा जिनकी संख्या भविष्य में और बढ़ेगी।

T

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.