CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG NEWS: जगदलपुर में रेल हादसे की आशंका, युवक का शव ट्रैक पर मिला — आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

10 Oct 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 91 views
CG NEWS: जगदलपुर में रेल हादसे की आशंका, युवक का शव ट्रैक पर मिला — आत्महत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस

जगदलपुर। CG NEWS: शहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परपा थाना क्षेत्र के केशलुर रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई हो सकती है, हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या का। शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

परपा थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर पहचान और घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.