CG | Thu, 18 June 2026

No Ad Available

CG NEWS: जेल में बंदी की मौत पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस जांच दल ने परिजनों से की मुलाकात

18 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 2 views
CG NEWS: जेल में बंदी की मौत पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस जांच दल ने परिजनों से की मुलाकात

रायगढ़। CG NEWS: जिला जेल में बंदी संजय बघेल की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। घटना को लेकर कांग्रेस ने एक जांच दल का गठन किया है, जिसने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी ली।

परिजनों ने जांच दल को बताया कि संजय बघेल के पास केवल 4 लीटर शराब बरामद हुई थी, लेकिन पुलिस ने उसे 30 लीटर दर्शाकर मामला दर्ज किया था। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। जांच दल ने इसके बाद रायगढ़ जिला जेल पहुंचकर जेल प्रशासन से जानकारी लेने का प्रयास किया। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जेल प्रबंधन ने उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई और सहयोग करने से इंकार कर दिया।

सराईपाली विधायक चातुरी नंद ने कहा कि बंदी की मौत गंभीर मामला है, लेकिन जेल प्रशासन पारदर्शिता नहीं बरत रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रायगढ़ जिला जेल में निर्धारित क्षमता से अधिक बंदियों को रखा जा रहा है, जिससे अमानवीय परिस्थितियां पैदा हो रही हैं। कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि यदि जल्द निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। वहीं प्रशासन की ओर से मामले की जांच जारी होने की बात कही जा रही है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.