वीरेंद्र वर्मा
रायपुर / आरंग। CG NEWS : आरंग स्थित गिरिजा इंडेन गैस एजेंसी को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों द्वारा प्रशासनिक कार्रवाई के तहत सील कर दिया गया है। एजेंसी के संचालन को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और कथित अनियमितताओं के बाद की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र के लगभग 20 हजार एलपीजी उपभोक्ताओं के सामने घरेलू गैस की उपलब्धता को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है।एजेंसी सील होने के बाद कई उपभोक्ता आरोप लगा रहे है कि पिछले कुछ दिनों से एजेंसी के कर्मचारी उन्हें फोन पर कार्यालय बुलाकर DAC (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) लेकर बदले में एक पर्ची देकर यह आश्वासन दिए थे कि “इस पर्ची के आधार पर आपको गैस सिलेंडर मिल जाएगा। शिकायत करने वाले कई उपभोक्ताओं का कहना है कि एडवांस ऑनलाइन पेमेंट करने बाद भ उन्हें अब तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिली है। ऐसे में एजेंसी सील होने के बाद इन उपभोक्ताओं की चिंता और बढ़ गई है। कई उपभोक्ता के नाम पर सिस्टम में सिलेंडर की डिलीवरी दर्ज हो गई हो, लेकिन उसे वास्तविक रूप से सिलेंडर प्राप्त नही हुआ है। अब ऐसे मामलों का समाधान कैसे होगा, यह बड़ा सवाल बन गया है। एजेंसी के कर्मचारियों की इस कृत्य से लोगों में भारी आक्रोश है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संबंधित उन कर्मचारियों पर आपराधिक मामला दर्ज करने या उपभोक्ता फोरम जाने की बात भी कही जा रही है। अब उपभोक्ताओं की मांग है कि प्रशासन और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन स्पष्ट करें कि जिन लोगों से DAC लेकर केवल पर्ची दी गई और गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हुई, उनके लिए क्या व्यवस्था की जाएगी।
वहीं खाद्य निरीक्षक राकेश साहू ने बताया कि जिन उपभोक्तओं का ऑनलाइन भुगतान के बाद भी गिरजा इंडेन ने सिलेंडर वितरण नही किया है। उनका कथन लेकर कुछ दिनों में रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन द्वारा की गई वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुराने मंडी में सत्कार एजेंसी द्वारा पेड़ के नीचे बैठ कर सिलेंडर की डिलवरी की जा रही है। उपभोक्ताओं ने होम डिलवरी की व्यवस्था तुरन्त शुरू करने की मांग की है।

The post CG NEWS: गैस एजेंसी पर कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, एडवांस भुगतान करने वालों का पैसा फंसा appeared first on Grand News.