CG | Mon, 27 July 2026

No Ad Available

CG NEWS: एमसीबी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 140 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

05 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 35 views
CG NEWS: एमसीबी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 किलो 140 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जनकपुर। CG NEWS: एमसीबी जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनकपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 3 किलो 140 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद कर जब्त किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के जिलेभर में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहाँ जनकपुर के थाना प्रभार कमलेश देवांगन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से गांजा लेकर क्षेत्र में बिक्री के उद्देश्य से आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 3 किलो 140 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.