CG | Fri, 08 May 2026

No Ad Available

CG NEWS: दुर्ग में अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़, बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहा था कारोबार

08 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 1 views
CG NEWS: दुर्ग में अवैध पनीर स्टोरेज का भंडाफोड़, बॉयज हॉस्टल की आड़ में चल रहा था कारोबार

दुर्ग। CG NEWS: दुर्ग में खाद्य सुरक्षा से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है, जहां बॉयज हॉस्टल की आड़ में अवैध रूप से पनीर का भंडारण और सप्लाई किए जाने का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में पनीर जब्त किया गया है, वहीं मौके से नोट गिनने की मशीन और तिजोरी मिलने से मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक दुर्ग शहर से लगे क्षेत्र में शैल देवी महाविद्यालय के सामने स्थित एक भवन में अवैध रूप से पनीर स्टोरेज और सप्लाई का काम संचालित किया जा रहा था। भवन को बाहर से बॉयज हॉस्टल के रूप में दर्शाया गया था, लेकिन अंदर बड़े पैमाने पर पनीर का भंडारण किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कारोबार बिना किसी वैध लाइसेंस और खाद्य विभाग की अनुमति के संचालित हो रहा था।

" target="_blank">

 

मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने दबिश दी। हालांकि अधिकारियों के पहुंचने से पहले अधिकांश माल हटाया जा चुका था, फिर भी कंटेनर में रखे करीब 140 किलो पनीर को जब्त किया गया। जब्त पनीर की कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। विभाग ने सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है।

कार्रवाई के दौरान मौके से नोट गिनने की मशीन और एक तिजोरी भी बरामद हुई है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह कारोबार लंबे समय से बड़े स्तर पर संचालित किया जा रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना मिलीभगत के इतने बड़े स्तर पर अवैध कारोबार संभव नहीं है। फिलहाल खाद्य विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि अवैध पनीर की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp