रायगढ़। CG NEWS: सतनामी समाज के आराध्य गुरु संत श्री गुरु घासीदास जी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले विवादित युवक विजय राजपूत के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई!विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय राजपूत को जिला बदर कर दिया गया है।
कुछ दिन पहले विजय राजपूत ने सोशल मीडिया पर संत श्री गुरु घासीदास जी के प्रति अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद समाज में तीव्र आक्रोश फैल गया था। लगातार विरोध और शिकायतों के बाद रायगढ़ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए यह कार्रवाई की है।यह कदम कानून व्यवस्था बनाए रखने और धार्मिक भावनाओं के सम्मान की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है।