CG | Sat, 01 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: देवरी में बेखौफ अवैध महुआ शराब का कारोबार, कानून को खुली चुनौती

25 Feb 2026 | WEENEWS DESK | 98 views
CG NEWS: देवरी में बेखौफ अवैध महुआ शराब का कारोबार, कानून को खुली चुनौती

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में आखिर किसका राज चल रहा है? कानून का… या शराब कोच्चियों का? जहां ग्राम पंचायत देवरी के नदी किनारे खुलेआम धधक रही है अवैध कच्ची महुआ शराब की भट्टियां… और दावा करने वाली पुलिस-आबकारी टीम नजर नहीं आ रही! क्या प्रशासन की कार्यवाही सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है?

बता दे कि शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी में दिन-दहाड़े बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई जा रही है।

नदी किनारे खुलेआम चल रहा यह काला कारोबार प्रशासन को सीधी चुनौती दे रहा है। जहां शराब कोच्चियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न पुलिस का डर है, न आबकारी विभाग का खौफ। जबकि लगातार कार्रवाई का दावा किया जा रहा है… लेकिन जमीनी सच्चाई कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।

महज कुछ दिन पहले ही नगर पंचायत खरौद की सैकड़ों महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए शिवरीनारायण थाने का घेराव किया था। थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया थाजांजगीर-चांपा

लेकिन अब सवाल उठता है — अगर कार्रवाई हो रही है, तो देवरी में इतनी बड़ी मात्रा में अवैध महुआ शराब कैसे बन रही है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही… या फिर नजरें फेर ली गई हैं?

तो वही एसपी साहब के निर्देशों के बावजूद खुलेआम शराब बनना, क्या यह प्रशासन को सीधी चुनौती नहीं? क्या अवैध कारोबारियों को अंदरखाने संरक्षण मिल रहा है? या फिर सिस्टम की लापरवाही ने कानून को कमजोर कर दिया है?

जहां देवरी में धधकती भट्टियां यह सवाल खड़ा कर रही हैं कि आखिर कार्रवाई का असली सच क्या है? अब देखने वाली बात यह होगी कि खबर चलने के बाद जिले के जिम्मेदार अधिकारी क्या सख्त कदम उठाते हैं… या फिर यह अवैध काला कारोबार यूं ही बेखौफ चलता रहेगा?


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.