CG | Sat, 23 May 2026

No Ad Available

CG NEWS: CM विष्णुदेव साय करेंगे ग्राम कमरौद का औचक दौरा, ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं

22 May 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 10 views
CG NEWS: CM विष्णुदेव साय करेंगे ग्राम कमरौद का औचक दौरा, ग्रामीणों की सुनेंगे समस्याएं

महासमुंद। CG NEWS: महासमुंद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के ग्राम कमरौद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा सुशासन त्यौहार अभियान के तहत प्रस्तावित है, जहां वे आम जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

प्रदेशभर में चल रहे सुशासन त्यौहार के दौरान सरकार गांव-गांव पहुंचकर लोगों की शिकायतों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का महासमुंद जिले के कमरौद गांव दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ से 2 बजे के बीच हेलीकॉप्टर से गांव पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह औचक है, जिससे प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई है।

मुख्यमंत्री ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर जमीनी हालात की जानकारी लेंगे और विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा भी कर सकते हैं। दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है, वहीं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के आगमन की खबर मिलते ही ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.