CG | Wed, 12 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: चोरों ने फिर बनाया मंदिर को निशाना, शिव मंदिर में चोरों ने फिर किया चोरी

11 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 732 views
CG NEWS: चोरों ने फिर बनाया मंदिर को निशाना, शिव मंदिर में चोरों ने फिर किया चोरी

सरिया। CG NEWS: मंदिरों में चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक पखवाड़े में चोरों ने नगर में दूसरी बार मंदिर को निशाना बनाया। इस बार चोरों ने सोमवार की रात नगर के खजुरिया तालाब स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर घंटे एवं बर्तन सामान की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत थाना सरिया मुख्यालय में फिर एक बार चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाया है। सावन के दूसरे सोमवार की रात चोरों ने नगर के खजुरिया तालाब स्थित शिव मंदिर को अपना निशाना बनाया और मंदिर में प्रवेश कर ताला तोड़कर प्रभु श्री राम की मंदिर एवं हनुमान की मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। दोनों मंदिर खजुरिया तालाब शिव मंदिर में ही संयुक्त रूप से हैं। चोरों ने मंदिर चैनल गेट का ताला तोड़कर प्रवेश किया और दोनों मंदिर के घंटी एवं पूजन में उपयोग किए जाने वाले बर्तन सामग्री को चोरी कर ले गए।

मंदिर के पुजारी श्याम दास ने घटना की रिपोर्ट सरिया थाने में दर्ज करा दी है ।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नंदलाल राठिया दलबल के साथ एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण शराप, वरिष्ठ पार्षद मोतीलाल स्वर्णकार भी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का तहकीकात करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं मंदिर समिति को आश्वासन दिया है कि चोर शीघ्र पकड़े जाएंगे ।

लोगों का कहना है कि चोर लगातार मंदिरों को टारगेट कर रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन मंदिरों की सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं कर रही है। इसके पहले भी इसी मंदिर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने मंदिरों को निशाना बनाते हुए इसके पहले पुलिस थाना के सामने रामचंडी मंदिर में भी पांचवीं बार चोरी की घटना हो चुकी है ।लेकिन अब तक मंदिरों में हुई चोरी की घटना में एक भी प्रकरण में आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.