तिल्दा-नेवरा। CG NEWS: ग्राम पंचायत बोइरझिटी, तहसील तिल्दा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया शुरू होने से पंचायत की राजनीति गरमा गई है। 11 अगस्त 2026 को ग्राम पंचायत के 10 पंचों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में तिल्दा-नेवरा के विहित प्राधिकारी/अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष अविश्वास प्रस्ताव की सूचना प्रस्तुत की गई है प्रस्तुत आवेदन में ग्राम पंचायत बोइरझिटी के सरपंच मुकेश सोनवानी, पिता संतूराम सोनवानी के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
आवेदन पर पंचायत के 10 पंचों के हस्ताक्षर दर्ज हैं पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत निधि एवं विकास कार्यों में पंचों की सहमति नहीं ली जाती तथा पंचायत की राशि के उपयोग में मनमानी की जाती है। ग्राम सभा की अनुमति के बिना राशि का आहरण कर निजी उपयोग किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसके अलावा मूलभूत एवं 15वें वित्त योजना की राशि का आहरण किए जाने के बावजूद संबंधित कार्य नहीं कराए जाने की बात आवेदन में कही गई है।
पंचों ने सरपंच पर दादागिरी और मनमानी करने तथा सभी पंचगण के साथ गलत व्यवहार करने का भी आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि पंचायत के निर्वाचित पंचों की बातों को उचित महत्व नहीं दिया जाता और कई मामलों में पंचों को कथित रूप से गुमराह किया जाता है।

आवेदन में मनरेगा योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से सरपंच द्वारा कथित तौर पर निजी कार्य, जिसमें घर निर्माण का आरोप भी शामिल है, कराए जाने की बात कही गई है। पंचों ने इसे शासकीय योजना के संभावित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितता का मामला बताते हुए जांच की मांग की है पंचों का यह भी आरोप है कि ग्रामीणों की समस्याएं और शिकायतें सामने रखने के बावजूद उनका उचित समाधान नहीं कराया जाता, जिसके कारण ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों में असंतोष की स्थिति बनी हुई है इन सभी आरोपों, पंचायत निधि के कथित दुरुपयोग, मनमानी, पंचों के साथ कथित गलत व्यवहार और पंचायत कार्यों में अनियमितता को आधार बनाते हुए 10 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई शुरू करने की मांग की है अब मामला विहित प्राधिकारी के समक्ष है।
आवेदन की जांच और निर्धारित पंचायत राज प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पंचों द्वारा लगाए गए सभी आरोप फिलहाल आरोप मात्र हैं। इनकी वास्तविकता की पुष्टि प्रशासनिक जांच और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही हो सकेगी तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत बोइरझिटी, तहसील तिल्दा, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़
The post CG NEWS: बोइरझिटी पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना, 10 पंचों ने लगाए गंभीर आरोप appeared first on Grand News.