CG | Wed, 12 August 2026

No Ad Available

CG NEWS: बारिश और बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, MP-UP जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे

11 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 929 views
CG NEWS: बारिश और बदहाल सड़क ने रोकी रफ्तार, MP-UP जाने वाले सैकड़ों वाहन फंसे

रतनपुर। CG NEWS: रतनपुर केंदा NH-46 पर तलगड़ही नाला पुल के पास पिछले करीब 48 घंटे से यातायात पूरी तरह प्रभावित है। एनएच निर्माण के चलते पहले से खराब सड़क बारिश के बाद और ज्यादा खस्ताहाल हो गई है। कीचड़ और दलदल में भारी वाहन फंसने से पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर करीब 2 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई है।

जाम में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं, जिनमें मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाले वाहन भी शामिल हैं। वाहन चालकों का कहना है कि वे पिछले दो दिनों से सड़क खुलने की उम्मीद में हाईवे पर इंतजार कर रहे हैं। लगातार जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम से राहत दिलाने के लिए प्रशासन की ओर से वैकल्पिक रास्ता बनाया गया था, लेकिन उस मार्ग पर भी एक वाहन फंस जाने के बाद व्यवस्था बेअसर हो गई। ऐसे में हाईवे पर फंसे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.