CG | Sat, 17 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: अवैध शराब भट्टी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4700 किलो महुआ शराब जब्त

20 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 951 views
CG NEWS: अवैध शराब भट्टी पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही, 4700 किलो महुआ शराब जब्त

अंबिकापुर। CG NEWS: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम पंचायत खैरबार में संचालित हो रही अवैध शराब भट्ठी पर जिला स्तरीय उड़नदस्ता टीम और आबकारी वृत्तअंबिकापुर की संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में महुआ लाहन और अवैध शराब बरामद की गई है।

दरअसल, खैरबार में अवैध रूप से शराब बनाए जाने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने अमृता तिर्की पति जैमील तिर्की के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम को मौके पर 6 अवैध शराब भट्ठियां मिलीं, जिन्हें जब्त किया गया।वहीं मौके से करीब 4700 किलो महुआ लाहन और 135 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।

जब्त अवैध शराब और अन्य सामग्री की कुल कीमत करीब 248500 रुपये आंकी गई है।आबकारी टीम ने बरामद महुआ लाहन के सैंपल लेने के बाद शेष लाहन को मौके पर ही नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सरिता साहू, सौरभ साहू और अनिल गुप्ता सहित विभाग की टीम मौजूद रही।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.