CG | Fri, 16 October 2026

No Ad Available

CG NEWS: अधेड़ की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल

20 Sep 2026 | WEENEWS DESK | 746 views
CG NEWS: अधेड़ की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस और साइबर सेल

भाटापारा। CG NEWS: भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान राजा राम उर्फ चोटी साहू पिता महत्तर उर्फ बनिया साहू उम्र करीब 52 वर्ष के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में किसी अज्ञात आरोपी द्वारा भारी पत्थर से चेहरे पर हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह सूचना मिली कि सिंगापुर गांव में कोदवा जाने वाले रोड स्थित इन्द्रा कॉलोनी में राजा राम उर्फ चोटी साहू मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही एसडीओपी भाटापारा के साथ थाना भाटापारा ग्रामीण, पुलिस सहायता केंद्र निपनिया, एफएसएल और साइबर सेल बलौदाबाजार की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। प्रारंभिक जांच में वारदात 19 और 20 सितंबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। आशंका है कि आरोपी ने भारी और वजनी पत्थर से मृतक के चेहरे पर वार कर उसकी हत्या की है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान सामने नहीं आई है।

पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाके में गहन छानबीन कर रही है। मामले से जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। एफएसएल और साइबर सेल की मदद से तकनीकी एवं अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.