बस्तर । CG NEWS: बस्तर की गौरवशाली धरती पर खेल और संस्कृति का महाकुंभ, “बस्तर ओलंपिक 2025” अपनी भव्य शुभारंभ के लिए पूरी तरह तैयार है….. जगदलपुर में आज से 13 दिसंबर 2025 तक चलने वाले इस संभाग स्तरीय आयोजन का उद्घाटन समारोह आज प्रातः 11 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम जगदलपुर में आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन की गूंज “करसाय ता बस्तर, बरसाय ता बस्तर” के प्रेरणादायक स्लोगन नारे के साथ पूरे अंचल में सुनाई देगी।

प्रतियोगिता में लगभग 3500 खिलाड़ी ग्यारह अलग-अलग खेल में भाग लेंगे,उद्धघाटन कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर ओलम्पिक संभाग स्तरीय समारोह का उद्घाटन करेंगे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव अध्यक्षता करेंगे और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और कांकेर सांसद भोजराज नाग,कोंडागांव विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेण्डी, सहित बस्तर संभाग के विधायक और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे……