CG | Mon, 15 June 2026

No Ad Available

CG NEWS : सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नगदी पार, CCTV में संदिग्ध कैद

22 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 35 views
CG NEWS : सूने मकान में चोरी, लाखों के जेवर और नगदी पार, CCTV में संदिग्ध कैद

बिलासपुर। CG NEWS : चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। नेहरू नगर स्थित एक रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नगदी पार कर दी।

बताया जा रहा है कि रिटायर्ड बैंककर्मी का परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर गया हुआ था। इसी दौरान मकान खाली पाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब लगी जब परिवार वापस लौटा और घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से कीमती जेवर व नकदी गायब थे। वहीं, आसपास लगे CCTV कैमरों में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

" target="_blank">

" target="_blank">


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.