CG | Sun, 12 July 2026

No Ad Available

CG NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग

11 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 38 views
CG NEWS : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच की मांग

मोहन मंडल / कांकेर। CG NEWS : जिले के पखांजुर पी.वी 8, चाणक्यपुरी निवासी अनिल बाछड़ नामक युवक की ओडिशा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या का मामला है, जबकि ओडिशा के स्थानीय प्रशासन द्वारा इसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार अनिल बाछड़ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी काम के सिलसिले में ओडिशा गया हुआ था। इसी दौरान उसकी मौत की खबर परिजनों को मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण स्तब्ध रह गए। परिजनों का कहना है कि अनिल आत्महत्या जैसा कदम उठाने वाला व्यक्ति नहीं था तथा उसकी मृत्यु के पीछे गहरी साजिश होने की आशंका है। मृतक के परिजनों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों ने पखांजूर पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि घटना की गहन जांच कराई जाए ताकि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल सके और यदि हत्या हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए ओडिशा प्रशासन से समन्वय स्थापित कर निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।

" target="_blank">https://grandnews.in/wp-content/uploads/2026/06/WhatsApp-Video-2026-06-11-at-1.05.35-PM.mp


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.