CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG News : सहकारी समिति कर्मचारी संघ के हड़ताल को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का समर्थन 

07 Nov 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 73 views
CG News : सहकारी समिति कर्मचारी संघ के हड़ताल को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का समर्थन 

CG News : सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ के सहकारी समिति कर्मचारी संघ अपने 4 सूत्रीय मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है। वही इनके हड़ताल को पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने भी समर्थन दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनकी मांग जायज है, छत्तीसगढ़ सरकार इनके साथ जो कार्य कर रहा है वह अव्यावहारिक है।

टीएस सिंहदेव ने कहा कि, धान खरीदी के दौरान लेट उठाओ के चलते लगभक 17 प्रतिशत धान में सूखती आ जाती है और स्टॉक में कमी आ जाती है। जिसे समिति प्रबंधक पर जिम्मेदारी डाल दी जाती है, और भरपाई कराई जाती है, जो गलत है, वही सूखती की जिम्मेदारी सरकार को तय करनी चाहिए। ना कि प्रबंधक पर कार्यवाही।

उन्होंने कहा समय पर धान की उठाव की जाए समिति के सभी कर्मचारी को नियमित किया जाए और जो आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचारी भर्ती किया जाता है उसे बंद किया जाए। कर्मचारियों के हड़ताल के चलते 15 नवंबर से धान खरीदी छत्तीसगढ़ में शुरुआत की जाएगी हड़ताल के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता।

 


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.