CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

CG NEWS : शिक्षक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

13 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 232 views
CG NEWS : शिक्षक ने मालगाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, क्षत-विक्षत हालत में मिली लाश

कोरबा। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात दीपका के बीकन इंग्लिश स्कूल में कार्यरत शिक्षक ने कथित तौर पर मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शिक्षक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में में मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर ने रेल पुलिस और स्थानीय थाने को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया है।अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक ने मौत से पहले किसी से आखिरी बार बातचीत की थी।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय संतोष नायर, निवासी ऊर्जा नगर, दीपका के रूप में हुई है। वह बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षक थे और करीब दो साल पहले केरल से कोरबा आए थे। घटना की खबर मिलते ही स्कूल के अन्य शिक्षक भी मौके पर पहुंच गए। कुसमुंडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर परिजनों के बयान लिए हैं। पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है, जिसमें पैटर्न लॉक होने के कारण डेटा तक पहुंच नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि मोबाइल अनलॉक कर मौत के कारणों की जांच आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि शिक्षक की मौत आत्महत्या थी या किसी अन्य वजह से हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.