रायपुर। CG NEWS : प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। राज्य सरकार द्वारा घोषित भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी हैं।
व्यापम द्वारा पूर्व में जारी परीक्षा कैलेंडर (15 अक्टूबर 2025) में आंशिक संशोधन करते हुए नई संभावित तिथियों की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार—
स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत होने वाली इन भर्तियों को लेकर लंबे समय से अभ्यर्थी इंतजार कर रहे थे। संभावित तिथियों की घोषणा के बाद अब अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है। बताया जा रहा है कि विस्तृत विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया और अन्य दिशा-निर्देश समयानुसार जारी किए जाएंगे।
