CG | Mon, 13 April 2026

No Ad Available

CG News : शासकीय जमीन पर पीएम आवास निर्माण को लेकर विवाद, उपसरपंच पर बड़ा आरोप

12 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 7 views
CG News : शासकीय जमीन पर पीएम आवास निर्माण को लेकर विवाद, उपसरपंच पर बड़ा आरोप

 

जांजगीर-चांपा। CG News : जिले के ग्राम बेलटुकरी के आश्रित गांव मंधाईपुर में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। यहां के उपसरपंच देव सिंह, पिता छत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सार्वजनिक उपयोग की जमीन पर कब्जा कर प्रधानमंत्री आवास का निर्माण शुरू कर दिया है। इसको लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों ने इस संबंध में कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए बताया कि जिस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है, वह शासकीय और सार्वजनिक उपयोग की भूमि है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस मामले की पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कब्जा हटाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं, इस पूरे मामले पर उपसरपंच देव सिंह ने अपनी सफाई दी है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री आवास उनके पिता छत सिंह के नाम से स्वीकृत हुआ है और वे स्वयं अपने पिता से अलग रहते हैं। उन्होंने बताया कि जिस जमीन की बात हो रही है, उस पर उनके पिता का करीब 30 वर्षों से कब्जा है। साथ ही, लगभग 10 वर्ष पहले उसी जमीन पर उनके पिता के नाम से शौचालय का निर्माण भी शासन द्वारा कराया गया था।

देव सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि कुछ लोग उन्हें बदनाम करने और परेशान करने के उद्देश्य से इस तरह की शिकायतें कर रहे हैं। फिलहाल, मामला प्रशासन के संज्ञान में है और अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या कार्रवाई होती है।


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.