CG | Sun, 07 June 2026

No Ad Available

CG NEWS : पुराना बस स्टैंड का ‘रामेश्वर लॉज’ हुआ सील, ‘शर्मा लॉज’ में छापेमारी के दौरान मिली अवैध सामग्री, मोहल्लेवासियों के आक्रोश के बाद जागा प्रशासन

07 Jun 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 3 views
CG NEWS : पुराना बस स्टैंड का ‘रामेश्वर लॉज’ हुआ सील, ‘शर्मा लॉज’ में छापेमारी के दौरान मिली अवैध सामग्री, मोहल्लेवासियों के आक्रोश के बाद जागा प्रशासन

बिलासपुर। CG NEWS : जिले के निराला नगर पुराना बस स्टैंड क्षेत्र से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ स्थानीय मोहल्लेवासियों द्वारा लंबे समय से अनैतिक और अवैध गतिविधियां संचालित होने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्रवाई की है। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने कड़ा और सख्त रुख अपनाते हुए ‘रामेश्वर लॉज’ को नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूरी तरह से सील कर दिया है। वहीं, टीम द्वारा क्षेत्र के अन्य ठिकानों पर की गई इस गहन छानबीन के दौरान जब ‘शर्मा लॉज’ में दबिश दी गई, तो वहाँ से भारी मात्रा में अवैध व संदिग्ध सामग्री बरामद की गई है।

हालांकि इस कार्रवाई के दायरे में ‘कृष्णा लॉज’ भी शामिल रहा, लेकिन मुख्य कार्रवाई रामेश्वर और शर्मा लॉज पर ही केंद्रित रही। पुलिस ने शर्मा लॉज से मिले अवैध सामान को तत्काल जब्त कर लिया है और दोनों ही मामलों में लॉज संचालकों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत वैधानिक कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, जिससे पूरे इलाके के व्यवसायियों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Latest

Join WhatsApp