CG | Mon, 20 April 2026

No Ad Available

CG NEWS : पुलिस ने 128 गुम-चोरी मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटाए, स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

19 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 9 views
CG NEWS : पुलिस ने 128 गुम-चोरी मोबाइल रिकवर कर मालिकों को लौटाए, स्वामियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

रायगढ़। CG NEWS : रायगढ़ पुलिस ने साइबर अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के साइबर पुलिस थाना ने गुम और चोरी हुए 128 मोबाइल फोन रिकवर कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी, साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत 25 लाख 60 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। इनमें वीवो, ओप्पो, रेडमी, पोको, रियलमी, वन प्लस, सैमसंग और मोटोरोला जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। साइबर टीम ने इन मोबाइलों को बिहार, कोलकाता और आसपास के जिलों जैसे कोरबा, जांजगीर तथा रायगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से ट्रैक कर वापस मंगाया। मोबाइल रिकवरी की यह पूरी प्रक्रिया भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा विकसित CEIR पोर्टल के माध्यम से की गई। साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर ने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति इस पोर्टल पर अपने गुम मोबाइल की शिकायत दर्ज करता है, संबंधित सिम ब्लॉक कर दी जाती है और मोबाइल को ट्रैकिंग में डाल दिया जाता है। टेलीकॉम कंपनियों की मदद से जैसे ही मोबाइल में नई गतिविधि होती है, पुलिस तुरंत कार्रवाई कर उसे बरामद कर लेती है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि आज के समय में मोबाइल सिर्फ संचार का माध्यम नहीं बल्कि बैंकिंग, दस्तावेज और निजी जानकारी का महत्वपूर्ण साधन बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी को गुम मोबाइल मिले तो उसे तुरंत नजदीकी थाना में जमा करें, क्योंकि उसका उपयोग करना अपराध है। 5 साल पहले गुम मोबाइल वापस मिलने पर कई लोग भावुक हो उठे और पुलिस टीम का आभार जताया।

 


JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.