CG | Mon, 17 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : पंटोरा जंगल क्षेत्र में 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद

17 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 1006 views
CG NEWS : पंटोरा जंगल क्षेत्र में 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद

गरियाबंद। CG NEWS : आबकारी आयुक्त पीएस एल्मा एवं कलेक्टर बीएस उईके के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त गरियाबंद के पंटोरा जंगल क्षेत्र में आबकारी टीम ने सघन गश्त एवं जांच के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मित कर छिपाकर रखी गई लगभग 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की। मदिरा को आबकारी कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आरोपी की पतासाजी जारी है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव एवं हितेश कुमार भोई, आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, रवि कुमार एवं युवराज धु्रव, नगर सैनिक संजय नेताम एवं मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक कल्पना धु्रव तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.