CG | Sun, 26 April 2026

No Ad Available

CG NEWS : नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

26 Apr 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 12 views
CG NEWS : नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

सरगुजा। CG NEWS : अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां मेण्ड्रा नदी में नहाने के दौरान मामा और भांजी की डूबने से मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय सिम्मी सोनी अपने परिवार के साथ मामा के घर घूमने आई थी। इसी दौरान परिवार के सभी सदस्य मेण्ड्रा नदी में नहाने गए थे। नहाते समय सिम्मी अचानक गहराई की ओर चली गई और डूबने लगी। भांजी को डूबता देख 45 वर्षीय विनीत सोनी उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में कूद पड़े, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही गहरे पानी में डूब गए और दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से दोनों के शव को नदी से बाहर निकाला। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.