CG | Thu, 12 February 2026

No Ad Available

CG NEWS : नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, आंगनबाड़ी जाने के लिए निकले थे दोनों

20 Nov 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 40 views
CG NEWS : नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, आंगनबाड़ी जाने के लिए निकले थे दोनों

सूरजपुर। CG NEWS : जिले में नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। यह घटना चांदनी बिहारपुर के नवगई की है।

जानकारी के मुताबिक, चांदनी बिहारपुर के नवगई की रहने वाली दोनों बहन 6 वर्षीय पूनम व 4 वर्षीय उर्मिला घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में झुरहा नाला के किनारे अमरूद खाने चले गए और वहीं झुरहा नाले को पार करते समय गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों बहनों की डूबने से मौत हो गई।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.