बिलासपुर। CG NEWS : जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जहाँ तीन नाबालिग बालकों द्वारा एक नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिससे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों विधि से संघर्षरत बालकों (नाबालिग आरोपियों) को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए कानूनी प्रावधानों के तहत किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था और किशोरों के बीच बढ़ते अपराधों को लेकर समाज में गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
The post CG NEWS : नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन किशोर हिरासत में appeared first on Grand News.