CG | Sun, 12 July 2026

No Ad Available

CG NEWS : मोहर्रम में शेर बनकर नाचने और हथियारों के प्रदर्शन का विरोध, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग

11 Jun 2026 | WEENEWS DESK | 31 views
CG NEWS : मोहर्रम में शेर बनकर नाचने और हथियारों के प्रदर्शन का विरोध, मुस्लिम समाज ने की कार्रवाई की मांग

राजनांदगांव। CG NEWS : मोहर्रम के 10 दिनों में शेर बनकर नाचने का प्रचलन है जिसको लेकर बीते कुछ वर्षों में हुड़दगियों के द्वारा इसे मनोरंजन का साधन बनते हुए शेर बनकर कानून व्यवस्था को प्रभावित किया जा रहा है। इस मामले में अब राजनांदगांव मुस्लिम समाज आगे आया है और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी के नाम एडिशनल एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मुहर्रम के दौरान शेर बनना, बाजा-धुमाल, हथियारों का प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। वहीं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो। मोहर्रम में कुछ लोग शेर बनकर दरगाह एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, इस दौरान शेर बनने की आड़ में कई बार हुड़दंग, सार्वजनिक अशांति, महिलाओं से छेड़छाड़ वाली घटनाएं भी सामने आती हैं।

" target="_blank">

मुस्लिम समाज जमा मस्जिद के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि बीते दिनों भिलाई और बिलासपुर में उर्स के दौरान काफी हुड़दंग हुआ था । जिसमें कई लोग शराब के नशे में थे, वहीं तेज आवाज में फूहड़ गाना बजाया जा रहा था । जिसमें वक्फ बोर्ड ने संज्ञान लिया था और ऐसे कृत्यों पर प्रतिबंध लगाने पूरे प्रदेश में सर्कुलर जारी किया गया था । जिसमें रात 11 बजे के बाद डीजे बजाने पर 50 हजार रुपये जुर्माना लगाने आदेश भी जरी हुआ है ।उन्होंने कहा कि आने वाले मोहर्रम में भी शेर बनकर ऐसा ही कृत्य किया जाता है, शेर बनने वाले हथियार लेकर सड़क पर नाचते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और लड़ाई झगड़े की स्थिति भी बनती है। उन्होंने कहा कि शेर बनने में इस्लाम धर्म की शरीयत का कोई लेना-देना नहीं है। यह गैर इस्लामिक कार्य है और अब इसे मनोरंजन का साधन बना दिया गया है जो गलत है ।

मुस्लिम समाज के लोगों ने शेर बनने के बाद शहर के रानी सागर स्थित अटल सैयद की दरगाह पर अर्धनग्न अवस्था में जाने वाले लोगों को दरगाह के भीतर प्रवेश से रोकने पुलिस और प्रशासन से मांग की है। वहीं दरगाह के भीतर शेर बनने वाला व्यक्ति शराब सेवन कर प्रवेश करता है, जिससे धार्मिक भावना आहत होती है। इस मामले में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज द्वारा एसपी को पत्र लिखकर इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने और कार्रवाई की मांग की गई है।

 

 

 

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.