CG News : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एकहाथी ने ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि घटना शुक्रवार तड़के का है, जब वृद्ध महुआ बीनने जंगल गया था। तभी हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, ये घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट की है। ग्राम पंचायत पोंडी के अंतर्गत डडिंया गांव के जंगल में सुबह करीब 4 बजे 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह महुआ बीनने गए थे। तभी एक दंतैल हाथी ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
CG Murder Breaking : मंदिर के पास बुजुर्ग महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप