CG | Tue, 25 August 2026

No Ad Available

CG NEWS : जंगल में मिली प्रेमी – प्रेमिका की लाश, मचा हड़कंप, जंच में जुटी पुलिस

25 Aug 2026 | WEENEWS DESK | 890 views
CG NEWS : जंगल में मिली प्रेमी – प्रेमिका की लाश, मचा हड़कंप, जंच में जुटी पुलिस

सरगुजा-सूरजपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सरगुजा-सूरजपुर जिले की सीमा से लगे जंगल में पेड़ पर युवक और युवती की फंदे से लटकती लाश मिली है। प्रेमी की पहचान ग्राम खड़गवां कला निवासी मूलचंद्र के रूप में हुई है। वहीं पप्रेमिका की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, सरगुजा और सूरजपुर सीमा पर कल्याणपुर के कोटबहरा जंगल में मंगलवार सुबह खुखड़ी बीनने गए लोगों ने एक पेड़ पर फांसी के फंदे से युवक-युवती के शव लटके देखे। लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद दोनों शवों को नीचे उतारा जाएगा। उनके पास कोई पहचान पत्र मिलने पर शिनाख्त हो सकेगी। युवक-युवती ने एक ही फंदे से फांसी लगाई है। इससे दोनों के प्रेमी जोड़े होने की आशंका है।

बाइक से मौके पर पहुंचने का अनुमान

घटनास्थल के पास ही HF डिलक्स बाइक (CG 15 DG 3422) खड़ी मिली। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों बाइक से मौके पर पहुंचे थे। हालांकि, युवक की पहचान मूलचंद्र के रूप में हुई है, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

सूरजपुर या सरगुजा के रहने वाले होने की आशंका

शवों की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक-युवती ने सोमवार को ही फांसी लगाई होगी। पुलिस को आशंका है कि दोनों सूरजपुर या सरगुजा जिले के रहने वाले हो सकते हैं।

लटोरी चौकी प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि शव मिलने के सूचना मिली है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.