CG | Tue, 03 March 2026

No Ad Available

CG News : जांजगीर-नैला में रेल सुविधाओं को लेकर आर-पार की जंग: 5 मार्च को चक्काजाम और 6 मार्च को नगर बंद का एलान

03 Mar 2026 | JAY SHANKAR PANDEY | 3 views
CG News : जांजगीर-नैला में रेल सुविधाओं को लेकर आर-पार की जंग: 5 मार्च को चक्काजाम और 6 मार्च को नगर बंद का एलान

जांजगीर-चांपा। CG News : जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन पर प्रस्तावित रेल ओव्हरब्रिज निर्माण, स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांगों को लेकर स्थानीय नागरिकों ने 05 मार्च 2026 को रात 10 बजे से परशुराम चैक, नैला में चक्का जाम एवं 06 मार्च को नगर बंद की घोषण की है। इस संबंध में कलेक्टर जिला जांजगीर-चांपा को पत्र सौंपकर प्रशासन को औपचारिक सूचना दी गई है। इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारिक संगठनों जैसे छ.ग. चेम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, गल्ला किराना व्यापारी संघ, जिला चावल उद्योग संघ, कपड़ा व्यापारी संघ ने भी अपना समर्थन दिया है।

पत्र में उल्लेख है कि पूर्व में इन मांगों को लेकर जन आंदोलन किया गया था। तब रेल प्रशासन और जिला प्रशासन के साथ हुई वार्ता में सहमती बनी थी कि छः माह के भीतर रेल ओव्हरब्रिज निर्माण प्रारंभ किया जाएगा तथा जांजगीर-नैला स्टेशन पर गांेडवाना एक्सप्रेस, साउथ बिहार एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा मिशन अस्पताल समपार के पास अंडरब्रिज निर्माण और जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार का भी आश्वासन दिया गया था।

आरोप है कि सहमति के बावजूद अब तक किसी भी वादे पर ठोस प्रगति नही हुई है। राज्य और रेल प्रशासन के बीच समन्वय के अभाव से कार्य अटका हुआ है, जिससे स्थानीय नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है। पत्र में कहा गया है कि सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया गया है और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। आंदोलन की सूचना की प्रतिलिपि मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर, ए.डी.ई.एन. द.पू.म.रेलवे चांपा, स्टेशन प्रबंधक जांजगीर-नैला, तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर को भी प्रेषित की गई है।



JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp