CG News : बिलासपुर के कोनी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और आम जनमानस के बीच शांति बनाए रखने के उद्देश्य से कोनी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्षेत्र में होने वाली संभावित गुंडागर्दी और आपसी विवाद की घटनाओं को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दो बदमाशों को हिरासत में लिया है।
पकड़े गए युवकों की पहचान छोटी कोनी निवासी 20 वर्षीय सागर साहू (पिता स्व. जलेश्वर साहू) और 22 वर्षीय आकाश उड़िया (पिता राजू सोनी) के रूप में हुई है। इन दोनों के खिलाफ क्षेत्र में भय का माहौल निर्मित करने और व्यवस्था बिगाड़ने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
The post CG News : होली पर पुलिस अलर्ट, इलाके में अशांति फैलाने वाले दो बदमाश गिरफ्तार appeared first on Grand News.