CG | Tue, 20 October 2026

No Ad Available

हैवान बना दामाद; पेट्रोल डालकर सास-ससुर को जिंदा जलाया

15 Oct 2025 | WEENEWS DESK | 174 views
हैवान बना दामाद; पेट्रोल डालकर सास-ससुर को जिंदा जलाया

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, दामाद ने सो रहे सास-ससुर के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस हादसे में ससुर की मौके पर ही जलकर मौत हो गई और सास की हालत गंभीर है। घटना की सुचना पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई

जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बचरा पोड़ी पुलिस चौकी के ग्राम बड़ेसाल्ही का है। मृतक के दामाद ने पेट्रोल से घर में सो रहे ससुर राय राम और सास के ऊपर हमला किया था। जिसमें ससुर राय राम की घटना स्थल में ही जलने से मौत हो गई। जबकि सास के गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना स्थल फॉरेंसिंग टीम और पुलिस के आला अफसर जांच कर रहें है।


WEENEWS DESK
WEENEWS DESK

Latest

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.