CG | Fri, 13 February 2026

No Ad Available

CG NEWS : गरियाबंद में पुलिस का एक्शन अवार्ड – गांजा, चोरी, शराब और हत्या के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने वाले बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’”

24 Sep 2025 | JAY SHANKAR PANDEY | 48 views
CG NEWS : गरियाबंद में पुलिस का एक्शन अवार्ड – गांजा, चोरी, शराब और हत्या के आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजने वाले बने ‘कॉप ऑफ द मंथ’”

डेस्क। CG NEWS : गरियाबंद पुलिस द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों के उत्साहवर्धन के लिए ‘कॉप ऑफ द मंथ’ का चयन किया गया। इस पहल के अंतर्गत अगस्त 2025 में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस माह 06 अधिकारी/कर्मचारी को ‘कॉप ऑफ द मंथ’ चुना गया, जिन्होंने अपने कर्तव्यपरायणता और सतर्कता से अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

•प्रधान आरक्षक 123 कृष्ण कुमार गिलहरे (थाना छुरा) एवं आरक्षक 315 योगेश सिंह (थाना गरियाबंद) ने संयुक्त रूप से 196 किलो ग्राम गांजा के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की।

•आरक्षक 421 यादराम ध्रुव (थाना फिंगेश्वर) ने चोरी एवं नशीली टेबलेट के आरोपी को दबोचा।

•आरक्षक 131 सुरज कुमार रात्रे (थाना राजिम) ने चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया।

•आरक्षक 05 दिनेश यादव (थाना अमलीपदर) ने 120 लीटर छिंद रस शराब के साथ आरोपी को पकड़ा।

•आरक्षक 316 जितेन्द्र परिहार (थाना मैनपुर) ने हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका निभाई।

गरियाबंद पुलिस की यह पहल न केवल अपराध पर नकेल कसने में कारगर साबित हो रही है, बल्कि इससे पुलिस कर्मियों के मनोबल और कार्य के प्रति समर्पण में भी निरंतर वृद्धि हो रही है। पुलिस विभाग ने साफ किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

JAY SHANKAR PANDEY
JAY SHANKAR PANDEY

Join WhatsApp


❌ No active feeds found.